बाड़मेर। बाड़मेर के उतरलाई वायुसेना में कार्यरत फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पायलट सुमित ने फांसी का फंदा लगाया लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की जांच बाड़मेर पुलिस वृत्ताधिकारी कर रहे है। इस दौरान थाने पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।