AIDS awareness program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 6:49 PM (IST)
एडस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम
चंबा। जिला शिक्षा एवम परिक्षण संस्थान सरु (चंबा)में आज प्रथम वर्ष के जे.बी.टी.पशिशु अध्यापकों ने एडस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से इस जानलेवा रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चित्रकला, भाषण व नारा, लेखन प्रतियोगिता करवाकर इस जानलेवा बीमारी के बचाव बारे भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर डाइट के उपप्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य समाज में जागरूकता लाना है। जिला शिक्षा एवम परिक्षण संस्थान सरु (चंबा)में चली चित्रकला में प्रथम स्थान रितिका कुमारी ने लिया वंही दूसरे स्थान पर आकीव मलिक तथा अंजना तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में प्रथम स्थान युवक वर्ग के होशियार सिंह ने लिया वंही दूसरे स्थान पर रितिका कुमारी तथा तीसरे स्थान पर वैशाली ने बाजी मारी। वंही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोमराज ने हासिल किया। दूसरा स्थान होशियार सिंह ने हासिल किया, वही तीसरे स्थान पर राजेश कुमार रहे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement