Advertisement
कृषि मंत्री ने जल संरक्षण अभियान के मौके पर सवाई माधोपुर जिले में ग्रामीणों और मीडिया को किया सम्बोधित

कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री ने 115 करोड़ रुपये की लागत से अवाई माधोपुर में एक अमरूद फल उत्कृष्टता केंद्र (कॉमन एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग सेन्टर) शुरू करने की मंजूरी दिए जाने कि भी घोषणा की।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से सभी विभागों के समन्वय से अभियान संचालित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत स्तर तक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई, डी-सिल्टिंग, जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, पौधारोपण, श्रमदान, जल चौपाल, जागरूकता रैलियां एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सवाई-माधोपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


