After the rape and murder in Nadauti, the minister is pressurizing the victims for compromise: Arun Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नादौती में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मंत्री ही बना रहे पीड़ितों पर राजीनामे के लिए दबावः अरूण सिंह

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2023 11:17 PM (IST)
नादौती में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मंत्री ही बना रहे पीड़ितों पर राजीनामे के लिए दबावः अरूण सिंह
हिंडौन (करौली)। नादौती में दलित युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में अस्पताल के बाहर भाजपा की ओर से दिए जा रहे धरने में शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीडित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद प्रभारी अरूण सिंह जयपुर चले गए और वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। हिंडौन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह ने कहाकि मृतका के पिता पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस के साथ मिलकर मंत्री और विधायक समझौता कराने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मर्डर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस तरह राजीनामे का दबाव बनाना बेहद शर्मनाक है। राजस्थान पुलिस को समझना चाहिए कि यह धारा 302 का मामला है। इस घटना के दोषियों को फाँसी की सजा मिलनी चाहिए, पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड करना चाहिए तब जाकर कानून का राज स्थापित होगा। अरूणसिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढाने में मुख्यमंत्री और पुलिस सबकी सांठगांठ है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात के बाद वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीडित परिवार को न्याय नहीं मिलने तक यह आंदोलन चलते रहना चाहिए। हमें जयपुर में चलकर इस धरने को बड़ा स्वरूप देना चाहिए। इस सोती हुई गूंगी, बहरी सरकार को जगाना है। इस सरकार को उखाड़ फ़ेंकना है।
प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि दोषियों को पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है। जबकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में अपराधियों का हौसला बुलंद है।
टोडाभीम विधायक पीआर मीणा की ओर से पीड़िता पर दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान पर अरूण सिंह ने कहा कि तभी तो राजस्थान में 17 दुष्कर्म के मामले प्रतिदिन आते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश में ऐसे बयान देने वाले मंत्री विधायकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement