सैनिकों की शहादत के बाद माछिल सेक्टर एक बार फिर चर्चा में...
khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 08:53 AM (IST)
श्रीनगर। एलओसी पर भारत के तीन सैनिकों की
शहादत के बाद माछिल सेक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के
पार से कुपवाड़ा जिला में घुसपैठ का आतंकियों के लिए यह एक आसान रास्ता है। समुद्र
तल से 6,500 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित इस सेक्टर में घने जंगल आतंकियों के
लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। वे आसानी से इसमें छिप जाते हैं। इसके अलावा
यहां का मौसम और इलाके की बनावट भी आतंकियों के पक्ष में जाती है। यहां कुपवाड़ा
शहर से महज 50-80 किमी. की दूरी पर भारत और पाकिस्तान के बंकर्स एक-दूसरे के काफी
करीब तैनात हैं।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आतंकी
कुपवाड़ा और लोलाब घाटी में पहुंचने के लिए घुसपैठ के कई रास्तों का इस्तेमाल करते
हैं। सितंबर में भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीजफायर
उल्लंघन के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। 29 अक्टूबर को भी भारत का एक जवान शहीद
हो गया था। पिछले कुछ महीनों में इस इलाके से चार से ज्यादा घुसपैठ के प्रयास हुए
हैं।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर