राजसमंद। बिनोल खटामला गांव में डामरीकरण सड़क के थूर बाढ़ के पास दो अजगर देखे जाने की सूचना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की और जंगल में ले जाकर छोड़ा। इस दौरान बिनोल में एक बारगी अजगर मुक्त भी हो गया। लेकिन बाद में ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने फिर से उसे पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक दोनों अजगर करीब 14 फीट लंबे और 50 किलो वजनी थे।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें