khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 00:25 AM (IST)
गाजियाबाद। बुखार से अस्पताल में हुई युवती की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल और सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह भारी पुलिस बल के साथ एमएमजी पहुंचे। गिरफ्तारी का डर दिखाकर फार्मासिस्ट से स्टोर और वितरण केंद्र की चाभी मांगी। थोड़ा नोकझोंक करने के बाद उसने चाभी दे दी। राजधानी से आश्वासन मिलने के बाद फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उसके बाद अस्प्ताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया।