Afflicted by Notbandi stopped by traffic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से दुखी होकर लोगों ने किया यातायात ठप्प

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 10:56 PM (IST)
नोटबंदी से दुखी होकर लोगों ने किया यातायात ठप्प
मानसा। मोदी की नोटबंदी से देश के विभिन्न वर्ग में रोष पैदा हो गया है। इस नोटबंदी कारण देश के लोग बुरी तरह से प्रभावित है तथा भड़के लोगों ने कहा कि उन्हें बैंक की लंबी लंबी कतारों में सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहने के बावजूद भी उनके ही रुपए नहीं दिए जा रहे है। इस अवसर पर भाकियू उगराहां के नेतृत्व में सिरसा मानसा मुख्य मार्ग पर लगाए रोष धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता बलकार सिंह ने कहा कि पीएनबी बैंक झुनीर द्वारा पिछले कई दिनों से कैश को लेकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक में कैश आ जाता है तो बैंक मैनेजर उन्हें कैश कम देता है मगर अपने चाहने वालों को अधिक कैश दे रहा है। जिस पर उन्होंने बैंक अधिकारियों की नीतियों खिलाफ रोष धरना मुख्य मार्ग पर लगाकर बैंक अधिकारियों खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसे देखते हुए थाना झुनीर पुलिस के हवलदार सतनाम सिंह ने धरना स्थल पर पहुंच कर बैंक मैनेजर से बात की। इस उपरांत धरनाकारियों को शांत करते बैंक के ब्रांच मैनेजर एसपी गर्ग ने आश्वासन दिया कि बैंक में कैश की कमी के चलते ऐसा संभव नहीं था। मगर अब मुख्य शाखा से कैश मंगवा कर उनकी समस्या हल कर दी जाएगी। जिस पर उक्त रोष धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर तरसेम सिंह, लाडी मिसत्री व गुरमेल साहनेवाली तथा अन्य गांव निवासी लोग मौजूद थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement