Adv union elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिभाषक संघ के चुनाव में सोलंकी 40 वोटों से जीते

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 4:49 PM (IST)
अभिभाषक संघ के चुनाव में सोलंकी 40 वोटों से जीते
जालोर । जिले में अभिभाषक संघ के चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुए। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव में 197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार रमेश सोलंकी को 118 तथा ललित खत्री को 78 वोट मिले, वहीं 1 वोट खारिज हुआ। अधिवक्ता रमेश सोलंकी 40 वोटों से विजेता रहे। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी बसंत गहलोत ने अधिवक्ता रमेश सोलंकी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। बाद में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष रमेश सोलंकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता नैनसिंह राजपुरोहित, गणेशसिंह राजपुरोहित, परमानंद दवे, शम्भूदान आसियां, सुरेन्द्रकुमार दवे, खसाराम परिहार, शंकर सुथार, अजरुद्दीन खोखर, मुमताज अली सैय्यद, तरुण सोलंकी, उत्तम गहलोत, सिद्धार्थ गहलोत, रिजवान अली, चंदनमल, साबिर मेहर, साबिर खान, मंगलसिंह, गोकुलदान, केशव व्यास, गोरधनसिंह, खेमाराम, गोविंद कुमार, सुरेश सोलंकी, जितेन्द्र कसाना, सुरेश राव, ललित परिहार, सोहन चौहान, सवाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement