Action will be taken on unlicensed work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना लाइसेंस कार्य करने पर होगी कार्रवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 7:13 PM (IST)
बिना लाइसेंस कार्य करने पर होगी कार्रवाई
बारां। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वासुदेव मालावत की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में जिले में केबल टीवी डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने संबंधी बैठक हुई। इसमें एमएसओ व केबल ऑपरेटर्स को एनालॉग सिग्नल बंद करवाने एवं नियमानुसार केबल टीवी डिजीटल सेवा लागू करने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मालावत ने कहा कि एमएसओ व केबल ऑपरेटर द्वारा बिना लाइसेंस के कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एमएसओ किसी भी अनधिकृत चैनल का प्रसारण न करें, जिसे सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर व वेबसाइट का निर्माण भी करना आवश्यक है। जिले में एनालॉग सिग्नल जिस भी क्षेत्र में चल रहा है, उसे बंद करवाने के लिए टास्क फोर्स के गठन का निर्णय भी लिया गया, जिससे उसे बंद करवाने की कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एमएसओ व केबल ऑपरेटर्स को उपभोक्ताओं से डिजीटल सेटटॉप बॉक्स का शुल्क नियमानुसार लेने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एमएसओ व केबल ऑपरेटर्स ने भी डिजीटाइजेशन के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर जयपुर से रेडियंट कंपनी के प्रतिनिधि, एमएसओ, केबल ऑपरेटर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद मोलपरिया, सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement