श्रीगंगानगर। राजकीय अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान हुई लापरवाही के चलते ही मासूम की मौत हुई है। वही अस्पताल प्रशासन के मुताबिक छह जेड गांव की प्रसूता हाजरा को 11 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अगले ही दिन प्रसूता गायब हो गई। जबकि चिकित्सकों ने हीमोग्लोबीन की कमी की बात बता दी थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह जब पीड़िता अस्पताल में भर्ती होने के लिए आई तो भी चिकित्सकों ने पूरी स्थिति साफ कर दी थी और गर्भ में पल रहे बच्चे की पल्स कम होने की जानकारी भी दी थी। लेकिन अब परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप पर वे कुछ नहीं कहना चाहते। दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने की बजाय अस्पताल प्रशासन को ही लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है.....