ACB action in Karauli: Discom assistant storekeeper arrested for accepting a bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली में एसीबी कार्रवाई : नया ट्रांसफार्मर जारी करने के एवज में 8,000 रुपए रिश्वत लेता डिस्कॉम का सहायक स्टोर कीपर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 1:29 PM (IST)
करौली में एसीबी कार्रवाई : नया ट्रांसफार्मर जारी करने के एवज में 8,000 रुपए रिश्वत लेता डिस्कॉम का सहायक स्टोर कीपर गिरफ्तार
जले हुए ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर देने के नाम पर मांगी थी 9,000 रुपए की रिश्वत; पैन्ट की जेब से रिश्वत राशि बरामद करौली/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) की करौली टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी में कार्यरत टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) जगदीश बैरवा को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा परिवादी से उसके कृषि/विद्युत कनेक्शन का जला हुआ ट्रांसफार्मर जमा कर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध कराने के नाम पर रिश्वत राशि मांगी जा रही थी। 9,000 रुपए मांग कर परेशान कर रहा था आरोपी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को परिवादी द्वारा एक लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे एईएन कार्यालय में जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर जारी करने की एवज में आरोपी टेक्नीशियन प्रथम जगदीश बैरवा (कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी) उससे 9,000 रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा था।
शिकायत मिलने पर ए.सी.बी. टीम ने गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।
एईएन कार्यालय परिसर में हुई ट्रैप कार्रवाई
सत्यापन के बाद ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और ए.सी.बी. करौली के पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया।
मंगलवार को आरोपी जगदीश बैरवा ने परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 8,000 रुपए की रिश्वत राशि सौंपी, इशारा मिलते ही ए.सी.बी. टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से रिश्वत राशि उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी जेब से बरामद कर ली गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से लगातार पूछताछ और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement