Advertisement
बाड़मेर में एसीबी की कार्रवाई : पटवारी 15,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 को शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी ने परिवादी से कुल 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसमें से 5,000 रुपये आरोपी ने उसी समय प्राप्त कर लिए थे और शेष 15,000 रुपये आज (20 जुलाई) लिया जाना तय हुआ था.
शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में ट्रैप की रणनीति तैयार की गई. इसके बाद बाड़मेर एसीबी इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और पुलिस निरीक्षक देवाराम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी पटवारी संजयकुमार मीणा ने परिवादी से तयशुदा शेष 15,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


