khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 8:43 PM (IST)
इसडू, लुधियाना । पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज लोगों को अपील की कि वह कांग्रेस और आप पार्टी की सहायता करके इन दोनों पार्टियों की पंजाब और सिक्ख विरोधी मानसिकता के समर्थक ना बने।
आज यहां गोवा मुक्ति आदोंलन के महान शहीद करनैल सिंह इसडू के शहीदी दिवस के अवसर पर रखे गये राज्य स्तरीय समारोह को संबोधन करते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों पार्टिया एक सिक्के के दो पहलू है जो पंजाब और पंजाबियों के विरोधी है उन्होने कहा कि लोगों को दोनों पार्टियों के बुरे मनसूबों से संतर्क रहना चाहिए क्योकि यह दोनों पार्टियां वास्तव में पंजाब विरोधी मानसिकता से पीडि़त है।