aap mla start election campaign in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप के विधायकों ने प्रारंभ किया पंजाब में चुनाव प्रचार

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 10:18 AM (IST)
आप के विधायकों ने प्रारंभ किया पंजाब में चुनाव प्रचार
संगरुर। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने धूरी में आप के उम्मीदवार जस्सी सेखो के पक्ष में रैलियां कर चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में आए सर्वे पर बोलते हुए कहा कि यह सर्वे गलत है पंजाब में जब आप की हवा बनेगी तो सर्वे तो हवा में उड़ जाएंगे। सिंह ने अलग अलग गांवों में रैलियों को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि उनका सर्वे कहता है कि उन्हें 110 से 112 सीटें मिलेंगी। उन्होने कहा कि अरविंदर केजरीवाल 3 दिन के लिए पंजाब आ रहे है तब वह व्यापारियों के लिए मैनिफैस्टो जारी करेंगे। उन्होने कहा कि केजरीवाल का ज्यादा ध्यान पंजाब की और है और कम से कम 60 रैलियां पंजाब में की जाएंगी ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement