Advertisement
जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार करीब 14,000 मतों से आगे

राज्य के दलित बहुल दोआबा क्षेत्र में कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ जालंधर संसदीय सीट के लिए वोटों की गिनती चल रही है।
यहां करीब 54 प्रतिशत वोट पड़े थे।
संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्रों में 16,21,800 मतदाता हैं।
जालंधर उपचुनाव को पेजाब की 13 महीने पुरानी आप सरकार के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसने कांग्रेस के पूर्व विधायक रिंकू को मैदान में उतारा है।
शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (शिअद-बसपा) गठबंधन ने जहां सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने अकाली दलबदलू और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है।
कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने कहा कि मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर सहित 20 मतगणना दलों को तैनात किया गया है।
जनवरी में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण में हिस्सा लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी की मौत के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


