khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 11:26 AM (IST)
संगरुर। जिले के दिड्बा में सीवरेज की पाईप डालने के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात्रि को हुआ। हादसे के बाद लोगों ने स्वयं जे सी बी मशीनों के जरिए मजदूर को बचाने के लिए अभियान चलाया। लोगों में इस बात का भी रोष है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मृतक मजदूर का नाम गुरप्रीत बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...