दरिया सतलुज के किनारे मैं बसा हुआ यह गाँव रोपड़ जिले का
बहादुरपुर है .इस गाँव की तरक्की ने दुनिया के नक़्शे पर एक अलग पहचान बना
राखी है। इस गाँव के दुबई में रहने वाले एनआरआई लोगो ने इस गाँव की
तरक्की के बारे में सोचा। इस गाँव के एनआरआई ने शत प्रतिशत सीवरेज और
पानी का काम करवा दिया। गाँव की सभी सड़को को पक्का करवा दिया। बरसात के पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाईप लाईन डलवा कर गांव का
सुधार किया गया। इसके कारण इस बहादुरपुर गाँव में कोई भी सड़क टूटी दिखाई
देती है। गांव में पानी की समस्या के हल के लिए सारा काम आधुनिक तरीके से
करवाया गया,जिसके बाद इस गांव में न तो कोई गंदगी दिखाई देती है न ही कोई
मक्खी मच्छर। इस गाँव के लोग बताते है की इस काम के लिए उन्होंने कोई भी
सरकारी ग्रांट का सहारा नहीं लिया और न ही गाँव के बहार से कोई पैसा
इकट्टा किया गया है।