A unity march will be organized on National Unity Day.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता मार्च का होगा आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 4:14 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता मार्च का होगा आयोजन
डूंगरपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती वर्ष एवं जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजाति गौरव वर्ष 2025 भगवान बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती वर्ष पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में गुरुवार को मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस, धरती आबा, खेलो इंडिया के अंतर्गत विभाग वार निर्धारित कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान डूंगरपुर डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपायुक्त टीएडी सत्य प्रकाश कासबा सहित जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा 31 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले एकता मार्च हेतु रूट निर्धारण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर को प्रातः 7रू30 बजे लक्ष्मण ग्राउंड से से एकता मार्च का आयोजन किया जाएगा, जो बस स्टैंड से शहीद पार्क होते हुए ऑडिटोरियम तक पहुंचेगी। एकता मार्च के सफल आयोजन हेतु विभाग प्रभारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है।
उन्होंने एक नवंबर से 15 नवबर तक आयोजित होने वाले धरती आबा पखवाड़ा में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होगी गतिविधियां
01 नवम्बर 2025 जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के द्वारा एकलव्य मॉडल रेजिडेन्सियल स्कूल (ईएमआरएस) में जनजाति संस्कृति, परम्परा एवं कला विषय का आयोजन, 02 नवम्बर आयोजन एवं सूचना प्रौद्योगिकी लाभ सन्तृप्ति शिविरों का आयोजन, 03 नवम्बर माध्यमिक शिक्षा समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा में भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी की जानकरी देना, 04 नवम्बर उच्च शिक्षा महाविद्यालयों में भगवान बिरसा मुण्डा पर भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 06 नवम्बर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के द्वारा काष्ठ कला कार्यशाला का टीआरआई द्वारा 06 दिवसीय कार्यशाला 06 नवम्बर से 11 नवम्बर का आयोजन, 07 नवम्बर कृषि विभाग के द्वारा कृषकों की संगोष्ठी का आयोजन करना तथा विभागीय गतिविधियों, योजनाओं एवं भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डालना, 08 नवम्बर ग्रामीण विकास के द्वारा राजीविका के माध्यम से वनधन विकास केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम, 09 नवम्बर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के द्वारा टीएडी के आवासीय विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों में भगवान बिरसा मुण्डा पर भाषण व चित्रकला का आयोजन, 10 नवम्बर उच्च शिक्षा के द्वारा मोहनलाल सुखाडि़या विश्व विद्यालय उदयपुर में हिन्दी विभाग द्वारा दो दिवसीय जनजाति जीवन व भारतीय संस्कृति के विशेष संदर्भ, 11 नवम्बर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंन्द्रांे पर जयन्ती कार्यक्रम, महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, 12 नवम्बर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन, 13 नवम्बर नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग के द्वारा जिलों में चौराहों, पार्कों, सड़कों के भगवान बिरसा मुण्डा व अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर नामकरण व राजकीय भवनों एवं चौराहांे पर तीन दिवसीय रोशनी करना, 14 नवम्बर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सिनेमाघरों में जनजाति महापुरूषों, स्वतंत्रता सैनानियों एवं संतों से जुडी डॉक्यूमेन्ट्री फिल्मों का प्रदर्शन तथा जिला स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन बैठक में संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement