Advertisement
समाजवादी का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल घायल प्रधान और परिवार से मिला

बाद में करीब एक हजार भीड़ की मौजूदगी में जालौन सांसद नारायणदास अहिरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी सरकार द्वारा पोषित गुंडे हैं। ग्राम प्रधान पर सिर्फ इसलिए हमला किया गया, क्योंकि उनकी अगुआई में 19 जनवरी को तेंदुरा गांव में पीडीए जन संवाद यात्रा की जनसभा न होने पाए। इसी तारतम्य में बांदा सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधान कोरी समाज से हैं और वे पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समुदाय के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि ग्राम प्रधान के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी संदीप सिंह तोमर की गिरफ्तारी की जाए और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।
बबेरू विधायक विश्वंभर सिंह यादव ने कहा कि रामलाल जयन को मैं पिछले 15-20 से जानता हूं, वे तीसरी बार ग्राम प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि जयन की कार्य शैली पीडीए के पक्ष में हमेशा रही है।
विधायक यादव ने बताया कि अभी हाल ही में ग्राम प्रधान ने करीब 84 आवासहीनों को आवासीय भूखंड का पट्टा किया है और करीब डेढ़ सौ बीघा कृषि भूमि अदालत ने सीलिंग घोषित करवाया। अभी इतनी ही सीलिंग भूमि को अतिरिक्त घोषित करने की कार्रवाई अदालत में लड़ रहे हैं, इन्हीं कारणों से गांव के दबंग उनकी हत्या करना चाहते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित ग्राम प्रधान के साथ खड़ी है। यह संयुक्त जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जयन पीडीए परिवार का हिस्सा है। प्रधान और उनके परिवार की सुरक्षा की लड़ाई सपा लड़ेगी। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


