A day of babri demolation black flag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर काले झंडे से जताया विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 1:56 PM (IST)
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर काले झंडे से जताया विरोध
नूहं। जिले के मालब गांव में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अंजुमन ईशा अतुल इस्लाम मालब मेवात के सदर मौलाना नूर मोहमद ने दिल्ली -अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काले झंडे लगाकर तथा बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया ,इतना ही नहीं लाऊड स्पीकर लगाकर भी लोगों को बाबरी मस्जिद की विध्वंस बरसी पर उसकी जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना नूर मोहमद ने कहा कि आज के दिन 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। जिले के मालब गांव में 1993 से ही हर साल काले झंडे लगाकर तथा रैली निकालकर गम तथा मातम मनाया जाता है। नूर मोहमद के मुताबिक भले ही उस समय कांग्रेस की सरकार में नरसिम्हा राव पी एम थे ,लेकिन उनका नजरिया अच्छा नहीं था। कुल मिलाकर सोच अच्छी होती तो ढांचा नहीं गिरता ,न उसमें मूर्ति रखी जाती ,न ही मुसलमानों को मस्जिद में जाने से रोका गया। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement