9800 e-rickshaw is spreading traffic root systems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9800 ई-रिक्शा से ट्रैफ़िक रूट सिस्टम हुआ फेल

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 6:34 PM (IST)
9800 ई-रिक्शा से ट्रैफ़िक रूट सिस्टम हुआ फेल
कानपुर। वर्तमान में शहर की सड़कों पर 9800 ई.रिक्शा धमा-चौकड़ी मचा रहे हैं। जिसमें 511 ई रिक्शा ही केवल वैध है, जो ई रिक्शा अवैध चल रहे है उनका पंजीयन नहीं हो सकता है। क्योंकि यह परिवहन आयुक्त से वैध एजेंसियों ने नहीं खरीदे गये है। इन अवैध ईरिक्शा संचालको को पूर्व में नाटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन अभी इस ओर कोई कारगर कदम नहीं दिख रहा है। यही नहीं इनपर लगाम लगाने के लिए जनवरी में इन्हें रूटवार चलाने का फैसला हुआ था और यह भी तय हुआ था कि पहले ई रिक्शा का पंजीयन होगा बाद में इनके रूट तय कर दिये जाएंगे। लेकिन समय बीतने के साथ वह भी समाप्त हो गया और अब यही ईरिक्शा यातायात के लिए नासूर बने हुए है। चौराहे, सडको तथा गलियों तक में ई रिक्शा धमा चौकडी कर रहे है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement