रुपनगर। रोपड़ पुलिस की और से लोगों के घरों व् दुकानों में चोरी व् लूट करने वाले 9 लड़कों को ग्रिफ्तार किया गया है और इनके खिलाफ धारा 379/472/411 के अधीन परचा दर्ज किया गया है इन में से दो नाबालिग हैं जिन्हें जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया है।
एसएसपी रूपनगर नीलाम्बरी जगदले ने उनके दफ्तर में बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान बताया के रूपनगर पुलिस द्वारा पकडे गए लड़कों में 4 लुधियाना केजिले से व 5 रोपड़ जिले से हैं सम्बंधित हैं।
पकडे गए लड़कों में ;बलविंदर सिंह व् कुलविंदर सिंह लुधियाना जिले से सम्बंधित हैं जबके सुशिल कुमार, संजू कुमार ,मनजीत सिंह , जगमीत सिंह व् राजिंदर कुमार रोपड़ जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक यह लोगों के घरों व् दुकानों में चोरी व् लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और इसी की फ़िराक में रहते थे।