Advertisement
मनरेगा अन्तर्गत जिले में व्यक्तिगत लाभ के 5114 कार्यो में व्यय होंगे 89 करोड

उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक पंचायत समितिवार के तहत श्रीगंगानगर में 426, पदमपुर में 308, रायसिंहनगर में 481, अनूपगढ में 694, घडसाना में 1244, श्रीविजयनगर में 674, श्रीकरणपुर में 324, सूरतगढ में 609 तथा सादुलशहर में 354 स्वीकृत व्यक्तिगत लाभ के कार्य करवाए गए है।
इसी प्रकार व्यक्तिगत लाभ हेतु निर्धारित पात्रता के तहत अनुसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति परिवार, बीपीएल परिवार के लाभार्थी, महिला मुखिया परिवार के लाभार्थी, इन्दिरा आवास/प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा लधु एवं सीमांत कृषको को प्राथमिकता दी गई है।
जिले में आज वन विभाग की तर्ज पर अब शहरो की बजाय ग्रामीण क्षेत्रो को भी सुन्दर बनाये जाने की मुहिम मनरेगा से बनाये जाने की शुरूआत की गयी है। नरेगा को ग्रामीण क्षेत्र की अन्य योजनाओ से कन्वर्जेसकर वहा नर्सरिया स्थापित की जा रही है। इससे उम्मीद है की रेतिले धोरो के बीच जिले में पर्यावरण के साथ.साथ ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल जायेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


