87 talents honored at district level main function on Independence Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 87 प्रतिभाओं का सम्मान

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2023 2:54 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 87 प्रतिभाओं का सम्मान
कोटा। कोटा में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली 87 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में करवाए जा रहे 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का जिक्र किया। इससे पहले उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी और युद्ध सैनिक वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही आरएसी कमांडेंट पवन जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक राजेश डागा, मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विकास खंडेलिया, सुल्तानपुर के बीडीओ मजहर इमाम, मंडाना के नायब तहसीलदार सुरेशनारायण बैरवा, जयपुर डिस्कॉम के टीए शाकिर अली, जल संसाधन विभाग के एईएन जितेंद्रकुमार अग्रवाल, जेईएन राजेश मीणा, इंद्रकुमार गुर्जर, आरएए से मुकेशकुमार पांडेय, पशुपालन विभाग से डॉ. गणेशनारायण दाधीच, रेडियोग्राफर उजागरसिंह, सफाईकर्मी सुधीश तमोली, महावीर नरवाल, परवेशकुमार खैरालिया, कलेक्ट्रेट से रघुनदंन गोचर, शिक्षक कुशल कनाडा, एसपी ऑफिस से चंद्रप्रकाश गौतम, एएसपी ऑफिस से मधु शर्मा, एमबीएस अस्पताल से मंसूर अली, सीएमएचओ से तनवीर खान, वाहन चालक किशोर कश्यप, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश नागर, पीडब्ल्यूडी गुण नियंत्रण खंड से विनय सक्सेना, जेडीबी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजय भार्गव, कलेक्ट्रेट से ड्राइवर मनोज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक नेहा पालीवाल, कोषाधिकारी कार्यालय से पवन नागर, शारीरिक शिक्षक साबिर हुसैन, प्रधानाचार्य नवल किशोर महावर, व्याख्याता किरण सिंह, निगम में फायरमैन नरेंद्र शाक्यवाल सम्मानित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement