8 trucks were seized by police -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रकों को किया सीज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 2:03 PM (IST)
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन कर ले जा रहे
ट्रकों को किया सीज
मिर्जापुर। जिगना थाना इलाके में खनन और परिवहन विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से लदी 8 ट्रकों को बरामद कर सीज कर दिया है। इन सभी ट्रकों में अवैध खनन की गिट्टी भरी हुई थी। मामला शुक्रवार की सुबह का है जब सूचना मिलने पर खनन, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो गिट्टी से भरी 8 ट्रकें बरामद हुई। जिसको पुलिस ने अवैध परिवहन ओवरलोडिंग में सीज कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement