8 old British guns recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र : पुराने कुंए से ब्रिटिशकालीन 8 बन्दूकें बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2019 4:11 PM (IST)
उप्र : पुराने कुंए से ब्रिटिशकालीन 8 बन्दूकें बरामद
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के महोखर गांव में करीब डेढ़ सौ साल पुराने सूखे कुएं की खुदाई में शुक्रवार को ब्रिटिशकालीन आठ बन्दूकें और कई तलवारें मिली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने यहां बताया, ‘‘जिला प्रशासन ‘कुंआ-तालाब जियाओ’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को महोखर गांव में एक करीब डेढ़ सौ साल पुराने सूखे कुंए की खुदाई मजदूरों से करवा रहा था, जहां खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन आठ बन्दूकें और तलवारें मिली हैं। पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बन्दूकों व तलवारों के अलावा मिट्टी के टूटे बर्तन भी मिले हैं। ऐसा लगता है कि अंग्रेज अधिकारी देश छोडऩे से पहले ये हथियार कुंए में फेंक दिए होंगे।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement