khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 10:58 AM (IST)
चंबा। जिला के गांव साच गुगांह में नाके पर से लौट रही पुलिस ने सडके के साथ लगती झाडियों से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रखी 8 पेटी शराब बरामद की। जिला पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) 2011 में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। यह शराब किसकी है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि शराब के ठेकेदारों ने मार्च के स्टाॅक खत्म करने के लिए सस्ती शराब बेची होगी। जिले में यह पहला मामला नहीं है। लोगों का कहना है कि मर्चा के महीने में ठेकेदार स्टाॅक खत्म करने के लिए सस्ती शराब धडल्ले से बेचते हैं। यह भी कोई ऐसा ही मामला हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है।