77 lakh old notes recovered, 6 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

77 लाख के पुराने नोट बरामद, 6 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 2:37 PM (IST)
77 लाख के पुराने नोट बरामद, 6 गिरफ्तार
अमृतसर। रूरल एरिया के सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक घर से 77 लाख के पुराने नोट बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़े तादात में पुराने नोट कहा से आए। इंचार्ज सीआईए स्टाफ के संदीप कुमार अमृतसर रूरल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी की थी। इसके तहत अमृतसर के जेठूवाल में एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार युवकों ने कार को तेज भगा दिया। जब पुलिस ने उस कार का पीछा किया तो कार अमृतसर के बसंत अवेनुए के एक घर में गई। जब पुलिस ने इस घर की तलाशी ली तो यहां से लगभग 77 लाख रुपए के पुराने 500 और 1000 के नोट बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 500 और 1000 के नोट बरामद किए गए है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement