Advertisement
दौसा विधानसभा उपचुनाव में 62.30 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा के बीच यहां सीधा मुकाबला रहा। मतदान संपन्न होने के बाद दोनों प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया। शाम को मतदान पार्टियों ने पीजी कॉलेज लौटकर ईवीएम जमा कराई इस दौरान कॉलेज में भारी भीड़ रही। वहीं वाहनों का तांता लग गया, देर शाम तक मतदान दल लौटे।
ईवीएम को पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जहां सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है। पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां किसी को भी बिना अनुमति आने की इजाजत नहीं है। 23 नवंबर को पीजी कॉलेज में मतगणना कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


