चम्बा। चम्बा मुख्यालय व जिले के आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बीते 24 घण्टों के अन्तराल में जिला पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ कोटपा कानून के तहत चालान कर 600 रुपये जुर्माना वसूला है। जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी हैडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि कानून का उल्लंघन कर रहे यह लोग सरेआम धूम्रपान करते पकड़े गए है।
अतः इन लोगों के खिलाफ कोपटा के तहत कर्रवाई करते हुए 600 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार यह अभियान चलाया गया है और आगे भी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरंह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।