6 inspector non-bailable arrest warrant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट ने जारी किया 6 दरोगाओं की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 10:53 AM (IST)
कोर्ट ने जारी किया 6 दरोगाओं की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के आदेश पर एक मामले की सुनवाई कर रही जिला अदालत ने आधा दर्जन दरोगाओं की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इन दरोगाओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में तैनात दरोगा धीरेन्द्र राय, जयनारायण सिंह, आरपी सिंह, आरके सिंह, एएन मिश्र और दूधनाथ के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट करते हुये कहा है कि गवाही देने में ये दरोगा लापरवाही कर रहे हैं इसलिए इनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाये। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष डीआइजी रेंज व एसएसपी इलाहाबाद को आदेशित किया गया है। मालूम हो कि सरकार बनाम राम बहादुर आदि के गिरोहबंद मुकदमे में इंस्पेक्टर कर्नलगंज गवाहों के विरुद्ध जारी आदेशों का पालन करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। साथ ही दरोगाओं की तैनाती के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि तामीला अथवा अदम तामीला की रिपोर्ट भी कोर्ट को प्रस्तुत नहीं की गई है। जिस पर विशेष न्यायाधीश जीके वैश्य ने डीआइजी रेंज व एसएसपी इलाहाबाद को दरोगाओं की गिरफ्तारी के लिये आदेशित किया है।

[@ Exclusive: आखिर क्या कहता है सपा का संविधान ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement