50 grams of MDMA and Rs 79,800 seized from Baleno car, one accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलेनो कार से 50 ग्राम एमडीएमए व 79,800 रूपये जब्त, एक आरोपी गिरफतार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2024 4:56 PM (IST)
बलेनो कार से 50 ग्राम एमडीएमए व 79,800 रूपये जब्त, एक आरोपी गिरफतार
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार सवार कमलेश जाट पुत्र भवरलाल (27) निवासी गोपालपुरा थाना बिजयपुर निवासी को गिरफ्तार कर 50 ग्राम एमडीएमए व 79800 रूपये जब्त किये है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त व परिवहन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी गंगरार रामेश्वर प्रसाद के सुपरविजन एवं थानाधिकारी साडास कैलाश चन्द मय जाप्ता एएसआई गोपालसिंह, कांस्टेबल मक्खनलाल, सुरेश नाथ व अनिल कुमार द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एक बलेनो कार को रोका गया। कार सवार कमलेश जाट की तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम एमडीएमए व बिक्री रकम 79800 रूपये मिली। मादक पदार्थ एवं रकम जब्त एनडीपीएस एक्ट में आरोपी आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement