Advertisement
5 लाख सेवादार, 2 घंटे और निखरी सीएम सिटी करनाल

करीब 4 साल बाद ऐतिहासिक नगरी करनाल में एक बार फिर से स्वच्छता का महाकुंभ लगा, जिसमें भाग लेने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं में महिलाएं, पुरूष, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी उम्र के लोग शामिल थे तथा सभी का सफाई अभियान को लेकर उत्साह देखते ही बनता था। वर्णनीय है कि इससे पहले 24 मार्च 2013 को करनाल में सफाई महाअभियान हुआ था, जिसमें करीब 3 लाख सेवादारों ने अढ़ाई घंटे में पूरे करनाल शहर को गंदगीमुक्त कर दिया था।
सफाई महाअभियान को लेकर करनाल शहर को 4 जोनों में बांटा गया था तथा विभिन्न राज्यों के सेवादारों की अलग अलग जोनों में डयूटियां लगाई गई थी। सेवादार सीधे अपने अपने जोनों में पहुंचे और सेवा कार्यों में जुट गए। हालांकि करनाल शहर स्वच्छता की दृष्टि से साफ सुथरा दिखाई दे रहा था परंतु सेवादारों ने अनथक मेहनत से गली मोहल्लों में से गंदगी के ढेर निकाल दिए।
सेवादारों की सेवा भावना के कायल हुए करनालवासी:-
प्रात: करीब साढ़े 9 बजे ज्यों ही गुरुजी व मुख्यमंत्री ने सफाई महाअभियान का शुभारंभ किया, तत्पश्चात पूरे शहर में एक साथ स्वच्छता अभियान आरंभ हो गया। सेवादार अपने निजी वाहनों के अलावा बसों व रेलगाडिय़ों से पहुंचे। इसके अलावा विदेशों से भी अनेक सेवादार स्वच्छता अभियान में अपनी आहुति देने पहुंचे तो अनेक सेवादार अपने लक्जरी वाहनों में सवार होकर पहुंचे। शहर के सभी इलाकों में एक साथ लाखों लोगों ने स्वच्छता का महासंदेश दिया, जिन्हें देखकर करनालवासी उनकी सेवा व श्रद्धाभावना के कायल नजर आए। अपने साथ झाडू, तसले, कस्सी, पल्ली इत्यादि लेकर पहुंचे सेवादारों की स्थानीय निवासियों ने दिल से सराहना की और भविष्य में अपने आसपास के क्षेत्र को गंदगीमुक्त रखने का संकल्प लेते हुए फार्म भी भरे।
यूं चला स्वच्छता का अभियान:-
ये भी पढ़ें - सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




