5 lakh service takers, 2 hours and festive CM city Karnal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5 लाख सेवादार, 2 घंटे और निखरी सीएम सिटी करनाल

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 3:29 PM (IST)
5 लाख सेवादार, 2 घंटे और निखरी सीएम सिटी करनाल
करनाल। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के सानिध्य में ऐतिहासिक नगरी करनाल को एक बार फिर स्वच्छता की सौगात मिली। अवसर था डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप स्वच्छ भारत अभियान के 31वें चरण का। 5 लाख से अधिक सेवादारों ने मात्र 2 घंटों में ही पूरे करनाल शहर को चकाचक कर दिया, तथा शहर के सुंदर रूप को और निखार दिया। सीएम सिटी करनाल के महर्षि वाल्मीकि चौक (घंटाघर चौक) से 31 वें सफाई महाअभियान का आगाज हुआ। पूज्य गुरुजी व मुख्यमंत्री ने झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की। तत्पश्चात पूज्य गुरुजी व मुख्यमंत्री ने स्वच्छता महाअभियान संबंधित स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़े व झंडी दिखाई। इस अवसर पर पूज्य गुरुजी की सुपुत्री हन्नीप्रीत इन्सां, परिवहनमंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह, विधायक हरविंद्र कल्याण, करनाल नगर निगम की मेयर रेणूबाला गुप्ता , लिबर्टी कंंपनी के एमडी शम्मी बंसल, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमेन अशोक सुखीजा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सफाई महाअभियान में आए हुए सेवादारों को अपने आशीष वचनों से लाभांवित करते हुए पूज्य गुरु संत ड़ा. गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि हमारे धर्मों में स्वच्छता के महत्व को बताया गया है तथा धर्मों में लिखा है कि अगर वातावरण स्वच्छ होगा तो हमारे दिलों दिमाग तंदुरूस्त होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करोगे तो भगवान खुशियां देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement