सचिव, शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय श्
विनयशील ओबराय ने अतिथयों का स्वागत करते हुए उच्च शिक्षा में गुणवत्ता स्थापित
करने पर प्रकाश डाला उन्होंने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों
की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की रिक्त पदों की
नियुक्ति की आवश्यकता पर भी बल दिया। जिससे विश्वविद्यालयों में शोध और नव
प्रवर्तन को गति मिले और शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास हो। महामना की दृष्टि को नमन
करते हुए मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
प्राच्य विद्या और आधुनिक शिक्षा का संतुलित समन्वय स्थापित करने पर
प्रकाश डाला। विश्वविद्यालयों में चल रहे दीनदयाल उपाध्याय, कौशल केन्द्र द्वारा कौशल विकास
कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने ब्रिक्स देशों की चर्चा की। जहां
विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता
है। इसके साथ ही उन्होंने छात्र आधारित कार्यक्रम चलाते हुए उनकी समस्याओं
पर भी ध्यान देने की बात कही।