40 injured in bus truck accident in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेड़ से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, हादसे में 40 घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 4:40 PM (IST)
पेड़ से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, हादसे में 40 घायल
सुल्तानपुर। क्षेत्र में मंगलवार का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। क्योंकि शहर मुख्यालय से फैज़ाबाद जा रही रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चांदा थाना क्षेत्र में रोडवेज़ बस को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिसमें भी दर्जन भर लोग घायल हुए थे। इस तरह हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज़ बस सुल्तानपुर शहर से फैज़ाबाद के लिए रवाना हुई थी। अभी उक्त बस कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव के पास पहुंची ही थी कि एकाएक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में अंजाम पाया। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
पुलिस ने गम्भीर मरीजों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में बस में बैठे लगभग 40 लोग घायल हुए हैं। वहीं बड़े हादसे की ख़बर पाकर कूरेभार थाने के प्रभारी नंद कुमार तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और फिर स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में घायल लोगों को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं मामूली चोट खाये लोगों का इलाज कूरेभार प्राथमिक चिकित्सालय में करवाया जा रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement