3 smugglers of Punjab Arrest in Rajasthan Baran, 49 kg doda-chura seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के 3 तस्कर बारां में गिरफ्तार, 49 किलो डोडा-चूरा जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 1:23 PM (IST)
पंजाब के 3 तस्कर बारां में गिरफ्तार, 49 किलो डोडा-चूरा जब्त
बारां। छबड़ा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पंजाब निवासी तीन अन्तराज्यीय डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लग्जरी कार समेत 49 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। सीआई सुगन सिंह राठौड़ ने बताया कि बीती रात छबड़ा के कटखण्डी स्थित गोशाला के समीप एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार में 49 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने कार सवार पंजाब निवासी हरविंदर सिंह, बूटासिंह एवं यादवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जब्त डोडाचूरा को बबलू उर्फ महेंद्र राजपूत निवासी खेरखेड़ा नाथूराम से लाना बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनोa आरोपियों के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement