3 robbers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाकू मारकर लूटने का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 12:02 PM (IST)
चाकू मारकर लूटने का प्रयास करने वाले गिरफ्तार
झाँसी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के निर्देशन ,पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम और नवाबाद पुलिस द्वारा एफ0सी0 आई गोदाम के केन्द्र प्रभारी राहुल यादव को चाकू मार कर लूट का प्रयास करने वाले तीनो लुटेरों को लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता की । राकेश कुमार सिंह ने थाने पर आकर मुकदमा लिखाया था कि शाम 06.00 बजे करीब तीन लड़के एक लाल रंग की हीरो होण्डा मोटर साइकिल न0 UP 93 AM 3165 से आये और उन्होने कर्मचारी राहुल यादव को तंमचा दिखाते हुये चाकू मार कर उसेक हाथ से रुययो से भरा बैग लूट लिया तथा भागते समय छीना छपटी में बैग वही गिर गया उक्त सम्बन्ध में धारा 394 भादावि का अभियोग पंजीकृत कराया। आज बीआईटी स्कूल के पास ओवर ब्रिज के नीचे एसबीआई ए0टी0एम के सामने स्वाट टीम व नवाबाद पुलिस द्वारा तीनो शातिर लूटेरो को मय तंमचा व लूट में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल न0 UP 93 AM 3165 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement