227 Micro Observer appoint for Shahkot Byelection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहकोट उप-चुनाव के लिए 227 माईक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात

khaskhabar.com: सोमवार, 21 मई 2018 5:30 PM (IST)
शाहकोट उप-चुनाव के लिए 227 माईक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात
चंडीगढ़। शाहकोट उप-चुनाव को सुचारू ढंग से करवाने हेतु चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र में 227 माईक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात किये हैं। इस संबंधी आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि उप-चुनाव संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और निर्वाचन क्षेत्र में माईक्रो ऑब्ज़र्वरों के अलावा 283 प्रीज़ाईडिंग अफ़सर, 1133 पोलिंग अफ़सर, 19 काऊंटिंग माईक्रो ऑब्ज़र्वर, 17 काऊंटिंग सुपरवाईजऱ और 17 ही असिस्टेंट काऊंटिंग सुपरवाईजऱ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 32 सेवादारों की भी चुनाव प्रबंधों में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को सुचारू ढंग से करवाने के लिए लगभग चार हज़ार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरेक बूथ स्तर पर प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के नेतृत्व में स्टाफ के पाँच मैंबर होंगे। इस संबंधी 1535 अधिकारियों पर आधारित 307 टीमें तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement