2019 lok sabha polls will contest only from mathura says bjp mp hema malini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेमा मालिनी नहीं चाहतीं मथुरा सीट छोड़ फतेहपुर सीकरी जाना

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 7:43 PM (IST)
हेमा मालिनी नहीं चाहतीं मथुरा सीट छोड़ फतेहपुर सीकरी जाना
मथुरा। गुजरे जमाने में 'ड्रीम गर्ल' नाम से मशहूर रहीं हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया है कि इस बात का सवाल ही नहीं उठता कि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का रास्ता साफ करने के लिए वह पड़ोस की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोर समूह ने फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबू लाल के स्थान पर हेमा मालिनी को टिकट देने का निर्णय कर लिया है। यह जाट बहुल सीट है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेता मानते हैं कि यदि अभिनेता धर्मेद्र ने यहां प्रचार कर दिया तो उनकी पत्नी हेमा यह सीट आसानी से जीत जाएंगी, क्योंकि धर्मेद्र भी जाट समुदाय से हैं।
लेकिन हेमा को यह प्रस्ताव पसंद नहीं है। उन्होंने कई मौकों पर स्पष्ट कर दिया है कि मथुरा से उनका लगाव राधा-कृष्ण के प्रति उनकी श्रद्धा को लेकर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement