हेमा मालिनी नहीं चाहतीं मथुरा सीट छोड़ फतेहपुर सीकरी जाना
khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 7:43 PM (IST)
उनके समर्थकों का कहना है कि हेमा ने यहां ढेर सारे काम किए हैं और कई बड़ी
परियोजनाओं पर अभी भी काम चल रहा है। यदि उन्हें इस सीट से हटा दिया गया
तो परियोजनाएं लटक सकती हैं।
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में मथुरा सीट
राष्ट्रीय लोकदल के खाते में गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी यहां से
उम्मीदवार हो सकते हैं। पिछली बार जयंत हेमा मालिनी से हार गए थे। रालोद से
दूसरा नाम वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण का चल रहा है।
(आईएएनएस)