200 registrations done in inflation relief camp in Sriganganagar district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगंगानगर जिले में महंगाई राहत कैम्प में हुए 200 पंजीकरण

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 2:23 PM (IST)
श्रीगंगानगर जिले में महंगाई राहत कैम्प में हुए 200 पंजीकरण
-महंगाई राहत कैम्पों से परिवार हुए 130 लाभान्वित श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन जारी है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में 200 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया। इनमें 200 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। अब तक 2381798 पंजीयन हो चुके हैं। शिविरों में आज 130 परिवारों का पंजीयन किया गया। अब तक 610750 परिवार पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें इसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 21, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 21, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 9, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 78, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 2, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 11, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 14, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 40, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4 लाभार्थियों का पंजीयन कर कुल 200 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गए।
इसी तरह अब तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 422469, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 422469, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 148568, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 288536, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 16718, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 312900, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 391494, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 145640, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 217152, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 15852 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 2381798 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement