2 minors scorched by lightning in UP Mau-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 10 मई 2020 8:24 PM (IST)
यूपी के मऊ में आकाशीय बिजली से झुलसकर 2 नाबालिगों की मौत
चित्रकूट (उप्र) । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के सुहेल गांव में रविवार को आकाशीय बिजली से झुलसकर दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया, रविवार सुबह बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से झुलसकर शिवकुशल (15) और शिवराकेश (13) की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही रोहिणीदत्त (18) और जगन्नाथ (40) झुलसकर घायल हो गए हैं। ये सभी उस समय अपने मवेशियों को लेकर यमुना नदी पानी पिलाने जा रहे थे। उन्होंने बताया, पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि दैवीय घटना की सूचना उपजिलाधिकारी मऊ को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement