khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 11:38 AM (IST)
आगरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का असर धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा
है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के आंगन एवं जगमोहन में 18 दानपात्र हैं। दो नंबर के दान पात्र को को सीसीटीवी की निगरानी और सुरक्षा के
बीच खोला गया। तीन दर्जन से अधिक मंदिर कर्मचारियों ने नोटों की छटाई कर व्यवस्थित
करने के साथ ही गिनती की। इस काम में दो दर्जन से अधिक मंदिर के कर्मचारी, आधा दर्जन बैंक कर्मचारी लगे रहे। गुल्लक में 500 के 1600 एवं एक हजार के 300 नोट
निकले। इसके अलावा चांदी की बांसुरी और पायल आदि भी निकले।
इसमें 16,44,909 रुपये निकले। दोनों बैंक शाखाओं से आए अधिकारी कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनराशि को बैंक ले गए। बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लक में
विदेशी मुद्रा भी निकली। इनमें आस्ट्रेलियन और अमेरिकन डॉलर भी मिले। करीब सौ डॉलर
के नोट मंदिर प्रबंधन ने सील कर दिए। शनिवार को मंदिर प्रबंधन द्वारा करेंसी बदलकर
बैंक में जमा की जाएगी। इसके चलते करेंसी को सील किया गया है।