10 crores spend to 50 villages for irrigation water said rahish khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 करोड़ खर्च कर देंगे 50 गांवों को सिंचाई के लिए पानी: रहीश खां

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2017 4:19 PM (IST)
10 करोड़ खर्च कर देंगे 50 गांवों को सिंचाई के लिए पानी: रहीश खां
नूंह। मेवात के पुन्हाना क्षैत्र में सरकार की ओर से 10 करोड़ रूपये की राशि खर्च कर 50 गांवों की प्यासी भूमि को सिंचाई पानी दिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीश खां द्वारा दी गई। पुन्हाना विधायक रहीश खां ने बताया कि सीएम मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उजीना ड्रेन पर रेगुलेटर तथा शाहचौखा में पम्प हाउस बनाया जाएगा,जिसके माध्यम से फलेंडी,बादली,पीपरोली,टूण्डलाका,लुहिंगा कला,गौधोला आदि गांवों की भूमि को सिंचाई के लिए प्रर्याप्त नहरी पानी दिया जाएगा। रहीश खां ने बताया कि बडढ़ा ड्रैन पर भी पंप हाउस बनाया जाएगा,जिसके बनने के बाद हाजीपुर,दल्लाबांस,डूडौली,पैमाखेड़ा,बिसरू आदि गांवों को पानी पंहुचाया जाएगा। विधायक रहीश खां ने बताया कि पुन्हाना क्षैत्र के मढ़ियाकी व बिछौर ड्रैन पर भी पंप हाउस बनाए जाएंगे। इन पंप हाउसों के बनने के बाद नई, झारोकड़ी,मढ़ियाकी,खाईका,लफूरी,बिछौर,नीमका गांवों को सिंचाई पानी दिया जाएगा। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पुन्हाना क्षैत्र लोगों को हमेशा सिंचाई पानी के लिए उपेक्षित रखा गया,जिसके चलते पुन्हाना क्षैत्र के किसान पूरी फसल नहीं उगा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सी एम मनोहरलाल ने पुन्हाना रैली के दौरान सिंचाई पानी की मांग को पूरी करने की घोषणा की थी। सी एम ने पुन्हाना हल्के के लोगों की वर्षो पुरानी सिंचाई पानी की मांग पूरी कर दी है। इस सारी योजना पर सरकार की ओर से 10 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से खर्च की राशि मंजूर कर सिंचाई विभाग को इस योजना पर काम करने के आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष तक सभी ड्रेनों पर पंप बन कर पुन्हाना हल्के के गांवों को नहरी पानी मिलने लग जा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement