Advertisement
कौन से पोषक तत्व मांसपेशियों की ताकत बढ़ा सकते हैं?

इंटरनेट पर शोध करने में आपका काफी समय लग सकता है इसलिए हमने यहां कुछ अत्यावश्यक तत्वों की सूचि बनाई है। आप इन पर विचार कर सकते हैं:
कैल्शियम
कैल्शियम की भूमिका दांतों और हड्डियों को मजबूत करने में है, यह तो सबको पता है लेकिन इसके आलावा यह क्या कर सकता है? आपके हृदय, तंत्रिका, और मसल्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी यह तत्व ज़रूरी है। यह आपकी मसल संकुचन की प्रक्रिया को बैलेंस करने में भी मदद करता है। कैल्शियम की कमी के दौरान आपको मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द, कमज़ोर नाख़ून, और हेलुसिनेशन्स महसूस हो सकता है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप मिल्क, चीज़, टोफू, आदि चीज़ें खा सकते हैं और इसके साथ इसकी टेबलेट्स भी ले सकते हैं।
विटामिन
विभिन्न विटामिन्स शरीर में अलग अलग काम करते हैं। आपकी मसल के लिए B12, B3, C, और D आवश्यक होते हैं। इनमें मांसपेशियां बढ़ाने की ताकत होती है। विटामिन C सेल और टिश्यू को बनाने में मददगार होते हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन D अधिक मात्रा में होगा तो लीन मसल मास बढ़ने में मदद मिलेगी। इन सबके लिए आप multivitamin tablets ले सकते हैं।
प्रोटीन
जहाँ मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने की बात होती है वह प्रोटीन एक अतुलनीय तत्व होता है। जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तब प्रोटीन मसल मास बढ़ाने और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप जिम में भार उठाते हैं और हैवी एक्सरसाइजेज करते हैं, आपको आपके वेट के हिसाब से उचित प्रोटीन की मात्रा अनिवार्य होगी। अंडे, किनोआ, दाल, टोफू, आदि प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं।
वसा ज्वालक
वसा ज्वालक आपके शरीर से अतिरिक्त वसा को घटाकर आपकी ऊर्जा में वृद्धि लाता है। आप यह ऊर्जा अपने वर्कआउट में यूज़ कर सकते हैं। जितना असरदार आपका वर्कआउट होगा, आपको वैसे ही प्रभावी रिजल्ट्स दिखेंगे और मसल्स बढ़ेंगी। इसके लिए आप ओटमील, नट्स, ग्रीन टी, और कॉफ़ी का सेवन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के टाइम में तंदुरुस्ती बहुत महत्पूर्ण हो गई है। अगर आप भी अपने शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर फोकस्ड रहते हैं तो आवश्यक तत्वों की पूर्ति ज़रूरी है। अपना मसल मास बढ़ाने और संतुलित रखने हेतु कैल्शियम, प्रोटीन, और fat burners का उचित तरीके से सेवन करना चाहिए। इसके आलावा आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे इनको अपनी जीवनशैली में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


