These remedies are beneficial for eliminating the need for eyeglasses and also offer solutions for ear-related problems.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:27 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मई 2026 12:01 PM (IST)
आँखों से चश्मा हटाने में लाभकारी और कान की समस्याओ का समाधान भी है इन नुस्खों में, यहां पढ़ें
ये दोनों हमारे शरीर का सबसे अधिक आकर्षण वाला हिस्सा ही नहीं, बल्कि सबसे उपयोगी अंग भी है। इसका सिर्फ खूबसूरत होना तब तक मायने नहीं रखता जब तक कि आपके आंखों की रोशनी भी सलामत न हो, क्योंकि ऐसा नहीं हुआ तो या तो आपकी खूबसूरत आंखों को चश्मे के मोटे-मोटे फ्रेम की नज़र लग जाएगी या फिर लेंस लगाने के झंझटों में फंसे ही रहेंगे . मनुष्य के शरीर में आंखें वह अंग हैं जिसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। आंखें वह इन्द्रियां होती हैं जिसके कारण ही हम वस्तुओं को देख सकते हैं। हमारे शरीर की समस्त ज्ञानेन्द्रियों में आंखें सबसे प्रमुख ज्ञानेन्द्रियां हैं। आंखों के बिना किसी कार्य को करने में हम असमर्थ हो जाते हैं। आंख की तरह ही कान भी शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है. इस लेख में आप आंख और कान की देखभाल कैसे कर सकते है यह जानना बेहद ज़रूरी है । (नोट : यहां बताए गए नुस्खों में से एक या एक से अधिक आजमाए जा सकते हैं। लेकिन बेहतर रिजल्ट्स के लिए इनमें से अधिक से अधिक उपाय रेग्युलर बेसिस पर ट्राय किए जाने चाहिए)
आंवला – सूखे आंवले को रात भर पानी में भिगो दें सुबह इस पानी को छानकर इससे आंखें धो ले।
त्रिफला – रात को त्रिफला पानी में भिगोकर रख दें सुबह उसके पानी से उनके धो ले।
जीरा – जीरे और मिस्री को बराबर मात्रा में पीस लें इससे रेगुलर एक चम्मच घी के साथ ले।
इलायची – तीन या चार हरी इलायची को एक चम्मच सौंफ के साथ पीस ले इसे रेगुलर एक गिलास दूध के साथ पिए।
सौंफ – एक चम्मच सौंफ दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें उसे रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ ले।
बादाम – रेगुलर रात को छह-सात बादाम पानी में भिगोकर रख दें इन्हें सुबह छिलके निकाल कर खाएं।
देसी घी – कनपटी पर देसी घी की हल्के हाथ से रोजाना 5-10 मिनट मसाज करें इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।
गाजर – इसमें विटामिन ए पाया जाता है इसे रेगुलर खाने या इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
सरसों – रेगुलर रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें।
ग्रीन टी – रेगुलर दिन भर में दो या तीन कप ग्रीन टी पिए इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
डा पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ जयपुर ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement