Advertisement
ऑफिस के काम के दबाव के बीच खुद के लिए निकालें 5 मिनट, 'वाई-ब्रेक' से मिलेगी नई ऊर्जा

वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल में योग के तीन प्रमुख अभ्यासों को शामिल किया गया है। इनमें आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं। आसन के जरिए शरीर को हल्का और सक्रिय रखने में मदद मिलती है। वहीं, प्राणायाम यानी सांस लेने से जुड़े अभ्यास मन को शांत करने और तनाव कम करने में सहायक हो सकते हैं। ध्यान यानी मेडिटेशन से मन को एकाग्र करने और मानसिक शांति पाने में मदद मिलती है।
इस पहल की खास बात यह है कि इसमें योग करने के लिए अलग से योग मैट या किसी खास जगह की जरूरत नहीं है। जो लोग लंबे समय तक ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, वे भी अपनी सुविधा के अनुसार योग का अभ्यास कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


