Heart attacks are more life threatening than heart failure,says expert Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्ट फेल्योर से ज्यादा खतरनाक हार्ट अटैक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 2:14 PM (IST)
हार्ट फेल्योर से ज्यादा खतरनाक हार्ट अटैक
जानकारों के मुताबिक, हृदय में दो तरह की गड़बडिय़ों से हार्ट फेल्योर होता है। इसमें सिस्टोलिक हार्ट फेल्योर और डायस्टोलिक हार्ट फेल्योर शामिल है। सिस्टोलिक हार्ट फेल्योर, हार्ट फेल्योर का सबसे सामान्य कारण है। यह हृदय के कमजोर व बड़े होने तथा बाएं वेंट्रिकल की मांसपेशियों में सिकुडऩे की क्षमता में कमी आने की वजह से होता है, जबकि डायस्टोलिक फेल्योर की वजह हृदय की मांसपेशियों में अकडऩ आना और सिकुडऩे की अपनी क्षमता खो देना है। हार्ट फेल्योर कई स्थितियों की वजह से होता है। इसमें हृदय की मांसपेशियों को नुकसान, कोरोनरी धमनी का रोग (सीएडी), हार्ट अटैक, कार्डियोमायोपैथी (एक हार्ट मांसपेशी की बीमारी) शामिल है। फोर्टिस एस्कॉट्र्स हार्ट हॉस्पीटल के हार्ट फेल्योर क्लीनिक के विभाग प्रमुख विशाल रस्तोगी ने कहा, ‘‘हार्ट फेल्योर का मुख्य कारण हृदय को रक्त पहुंचाने वाली रक्त नलिकाओं का अवरुद्ध होना है, जिसके परिणामस्वरूप हार्ट अटैक व हृदय की मांसपेशियों कमजोर हो जाती (अज्ञात कारणों से या संक्रमण, ड्रग्स, मधुमेह...इत्यादि) हैं। उच्च रक्तचाप भी हार्ट फेल्योर का एक प्रमुख कारण है।’’

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement